आज दोपहर में साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा. चंद्रग्रहण दोपहर 03:20 बजे शुरू होगा और शाम 06:40 बजे संपन्न हो जाएगा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग तांबे जैसा लाल नजर आएगा जिसे आम भाषा में blood moon कहा जाता है. चंद्रग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले सुबह 06:20 बजे शुरू हो रहा है. ग्रहण की वजह से देशभर के मंदिर बंद रहेंगे, लेकिन मथुरा का द्वारिकाधीश मंदिर खुला रहेगा.
Source: NDTV March 03, 2026 09:28 UTC