Golden Temple AI Video Blasphemy Controversy - News Summed Up

Golden Temple AI Video Blasphemy Controversy


AI वीडियो में कंकाल लंगर खाते हुए दिख रहा है। इस दौरान जूते भी पहने हुए हैं।अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ा बेअदबी का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सामने आया है। इसमें एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में दिखाया गया है। उसे जूते भी पहनाए गए हैं। यही नहीं, वह लंगर हॉल में भी जूते समेत ही लंगर खाता नजर आ र. वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय इसका कड़ा विरोध कर रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। SGPC मेंबर गुरचरण ग्रेवाल ने वीडियो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा।गोल्डन टेंपल में इस तरह से बेअदबी कर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले AI वीडियो बनाकर गाड़ी समेत एक युवक को परिक्रमा में दिखाया गया। वहीं एक मुस्लिम युवक ने गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में थूककर रील बनाई थी।एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह वीडियो हमारे ध्यान में आया है। इस मामले की जांच एसजीपीसी की AI जांच कमेटी द्वारा की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर 5 दिन पहले पोस्ट किया गया। अब तक इसे 7 लाख लोग देख चुके हैं।AI से वीडियो बनाकर गोल्डन टेंपल में कंकाल को पगड़ी पहना जूतों समेत परिक्रमा में दिखाया।जानिए, वीडियो में क्या-क्या दिखाया गया…गोल्डन टेंपल में कंकाल के दर्शन करने का वीडियो 1.36 मिनट का है। कंकाल के सिर पर नीली पगड़ी पहनाई गई है। इसमें कहा जा रहा है कि क्या होता है, अगर आप 7 दिन अमृतसर में बिताएं।पहला दिन- आप अमृतसर उतरते हैं। फिर ऑटोवाला मिलता है। वह कहता है- कित्थे चल्लोगे जी, आओ, पूरा अमृतसर घुमा दिंदे हां। सड़क पर ढाबे और हर तरफ सत श्री अकाल की आवाज। पहला पड़ाव गोल्डन टेंपल, पानी में चमकता सोना और चारों तरफ शांति (इस दौरान कंकाल को गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर के पास परिक्रमा में बैठा दिखाया गया है। साथ में जूते भी पहनाए गए, जबकि इसकी मनाही होती है)वीडियो में पहले दिन का जिक्र किया गया। इस दौरान कंकाल को अमृतसर की गलियों में जाते हुए दिखाया गया है।दूसरा दिन- वीडियो लंगर हॉल का है। जिसमें कंकाल को लंगर खाते हुए दिखाया गया है। जिसमें कहा गया है कि यहां सारे लोग साथ बैठकर लंगर खाते हैं। कोई अमीर नहीं, कोई गरीब नहीं। यहां सिर्फ सेवा। कोई कहता है पुत्तर होर रोटी ले लो। आपको अहसास होता है कि यहां मेहमान नहीं, परिवार बन जाते हैं। (लंगर हॉल में भी कंकाल को जूते पहने हुए दिखाया गया है)दूसरा दिन के प्लान का जिक्र करते हुए लंगर हॉल को दिखाया गया। इसमें कंकाल लंगर खाते हुए दिख रहा है। इस दौरान जूते भी पहने हुए हैं।तीसरा दिन- आप पहुंचते हैं जलियांवाला बाग, यहां गोलियों के निशान हैं। कुएं के पास खामोशी, यहां खड़े होकर इतिहास किताब नहीं बल्कि सच्चाई लगता है।तीसरे दिन के प्लान की बात करते हुए जलियांवाला का जिक्र किया गया है।चौथा दिन- अब असली अमृतसरी खाना, अमृतसर चना, कुल्चे और ऊपर मक्खन, साथ में मीठी लस्सी, आप कहते हैं, बस इतना काफी है। दुकानदार हंसते हुए कहता है और खाओ।चौथा दिन के ठहरने के प्लान की बता करते हुए अमृतसरी खाने का जिक्र किया गया।5वां दिन- शाम को वाघा बॉर्डर, भारत-पाकिस्तान की सीमा, जोरदार नारे, भारत माता की जय, भीड़, जोश और देशभक्ति, आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।5वें दिन ठहरने के प्लान की बात करते हुए वीडियो में वाघा बॉर्डर को दिखाया गया है।छठा दिन- अमृतसर की गलियां, हॉल बाजार, दुर्ग्याणा मंदिर, पुरानी दुकानें, फुलकारी कपड़े, पंजाबी मिठाइयां, ये शहर एक जज्बा है।छठे दिन के प्लान में अलग-अलग मंदिर का जिक्र किया गया है। कंकाल फुलकारी कपड़े दिखते हुए दिखता है।।7वां दिन- आखिरी सुबह फिर गोल्डन टेंपल, सूरज की पहली किरण सरोवर पर पड़ती है। आपको अहसास होता है कि अमृतसर आपको सिर्फ घुमाता नहीं, आपको विनम्र बना देता है। क्योंकि यहां शक्ति भी है और सेवा भी। खास बात यह है कि आखिर में सरोवर किनारे बैठे कंकाल के पैरों में जूते नहीं हैं।सरोवर किनारे बैठे कंकाल के पैरों में जूते नहीं हैं।किस अकाउंट पर अपलोड किया गया ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एनाटॉमी क्राउन नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस अकाउंट पर करीब 10 हजार ही फॉलोअर्स हैं। ज्यादातर पोस्ट AI से जनरेट हुई हैं। गोल्डन वाला ये वीडियो करीब 5 दिन पहले अपलोड किया गया था। इसे लगभग 7 लाख लोग देख चुके हैं। इसके अलावा 61 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। वीडियो 17 हजार से ज्यादा बार शेयर भी हो चुका है।जूते पहने युवक पवित्र परिक्रमा में खड़ा, उसे लेने के लिए गाड़ी आई। यह वीडियो AI जनरेटेड है।गाड़ी समेत युवक को जूते पहने परिक्रमा में दिखाया गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा से जुड़े AI जनरेटेड 3 विवादित वीडियो सामने आए थे। पहले वीडियो में एक लड़का जूते पहनकर गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा में खड़ा दिखाई देता है और फिर कार में बैठकर परिसर से बाहर जाता नजर आता है।वहीं, दूसरे वीडियो में श्री दरबार साहिब का परिवर्तित दृश्य दिखाया गया है, जो सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ है। तीसरे वीडियो में कपल को गोल्डन टेंपल के सामने आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाया गया है।वीडियो सामने के आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अमृतसर में 29 जनवरी को केस दर्ज किया गया था।पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाईसुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल आया था, इस दौरान उसने पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई थी।गोल्डन टेंपल में 13 जनवरी को युवक ने पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई। वीडियो को 'मुस्लिम शेर' लिखकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। इस पर SGPC ने कड़ी आपत्ति जताई थी।24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने क


Source: Dainik Bhaskar March 17, 2026 11:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */