Gold/Silver Rate Today LIVE: आज कितना है सोने-चांदी का भाव? यहां चेक करें आपके शहर के 18K, 22K, 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट - News Summed Up

Gold/Silver Rate Today LIVE: आज कितना है सोने-चांदी का भाव? यहां चेक करें आपके शहर के 18K, 22K, 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट


Gold/Silver Price Today Delhi, Chennai, Hyderabad LIVE Updates: देश में पिछले कुछ महीनों से सोने और चांदी के भाव में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मध्य पूर्व संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ समझौते पर पहुंचने की समय सीमा को एक बार फिर से टालने के बाद आज 27 मार्च को सोने और चांदी की दरों में गिरावट में कुछ कमी आई।आज कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.33 फीसदी बढ़कर 4,423 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि पिछले सत्र में इसमें लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं, शुक्रवार को एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.29 फीसदी बढ़कर 68.13 डॉलर प्रति औंस हो गया।शुक्रवार, 27 मार्च 2026 की सुबह MCX गोल्ड जून वायदा में 1.11% की बढ़ोतरी हुई और यह 144102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि, सिल्वर मई वायदा में 2.29% की बढ़ोतरी हुई और यह 2,24,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।गोल्ड-सिल्वर का ताजा भावगुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट एक ग्राम सोने का भाव 14471 रुपये है। वही, एक किलो सिल्वर का भाव 2,40,000 रुपये किलो है।सोने-चांदी की कीमत से जुड़े सवाल (Gold-Silver Rate FAQ)सवाल: सोने की कीमतें क्यों बढ़ती-घटती हैं? जवाब: सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, महंगाई और वैश्विक तनाव जैसे वजहों से प्रभावित होती हैं।सवाल: चांदी की कीमत कैसे तय होती है? जवाब: चांदी की कीमत भी अंतरराष्ट्रीय बाजार, औद्योगिक मांग, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की मांग के आधार पर तय होती है।Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।Live Updates


Source: NDTV March 27, 2026 07:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */