Gold-Silver Price Today: बड़े दिनों बाद चमके सोना-चांदी, जानिए नया रेट - News Summed Up

Gold-Silver Price Today: बड़े दिनों बाद चमके सोना-चांदी, जानिए नया रेट


सर्राफा कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना 322 रुपये घटकर 47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को सोना 47,457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी भी 972 रुपये गिरकर 67,170 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी की कीमत बुधवार को 68,142 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट के साथ 1,825 डॉलर प्रति औंस रह गया था जबकि चांदी 26.61 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट कारोबार कर रही थी।2020 में 28 फीसदी महंगा हुआ सोना पिछला साल सोने के लिए बहुत ही शानदार (Gold Price in 2020) साबित हुआ है। बीते साल सोने की कीमत करीब 28 फीसदी तक बढ़ी। अगस्त के महीने में तो सोने-चांदी ने एक नया रेकॉर्ड ही बना दिया था और अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया था। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही सोने की कीमत बढ़ी। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ। इससे पहले 2019 में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में थी।इंटरनैशनल स्तर पर क्या है स्थिति भारत में सोने की कीमत ग्लोबल ट्रेंडस से प्रभावित होती हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी के लिए मुश्किल हो गई है। इसके अलावा दुनियाभर में कम ब्याज दरों और यूएस डॉलर में कमजोरी सोने के लिए सकारात्मक हो सकती है। अभी गोल्ड स्पॉट 1900 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। इस साल यह 1980 डॉलर और फिर 2050 डॉलर तक जा सकती है।शेयर और रियल एस्टेट के मुकाबले सोना रियल एस्टेट की तुलना में सोने ने काफी अधिक रिटर्न दिया है। रियल एस्टेट की कीमतों में पिछले कुछ समय से ठहराव आ गया है। होम प्राइस इंडेक्स 2020-21 की दूसरी तिमाही में 1.1 फीसदी बढ़ा जबकि उससे पिछली तिमाही में यह 2.8 फीसदी और पिछले साल की समान तिमाही में 3.3 फीसदी बढ़ा था। 2020 में गोल्ड ने सभी एसेट क्लास में सबसे अच्छा रिटर्न दिया। इसने शेयर और रियल एस्टेट से अच्छा रिटर्न दिया। पिछले साल बीएसई सेंसेक्स ने 15.75 फीसदी रिटर्न दिया।


Source: Navbharat Times February 05, 2021 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */