इस तेजी का मुख्य कारण केंद्र सरकार का एक फैसला है, सरकार ने सोने और चांदी की बेस इम्पोर्ट प्राइस (Base Import Price) में बड़ी कटौती कर दी है. सरकार के इस कदम से बुलियन मार्केट और ज्वेलरी स्टॉक्स को लेकर निवेशकों का नजरिया अचानक बदल गया, जिससे सोमवार को बाजार खुलते ही खरीदारी की होड़ मच गई. बता दें, सरकार के इस फैसले से पहले MCX पर गोल्ड और सिल्वर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इंपोर्ट प्राइस घटने की खबर से रेट 2% तक चढ़ गए. (Photo: ITG)
Source: NDTV April 06, 2026 13:20 UTC