सर्राफा कीमतों में भी तेजी वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के भाव में आई तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोना 185 रुपये बढ़कर 49,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान पीली धातु का भाव 49,572 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी तेजी रही। वैश्विक बाजारों की तेजी का समर्थन पाकर यहां भी चांदी का भाव 1,322 रुपये उछलकर 68,156 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दिन यह 66,834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,885 डालर प्रति औंस पर ऊंचा रहा वहीं चांदी भी मजबूती के रुख में रहकर 26.32 डालर प्रति औंस पर बोली गई।नए साल में 63 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि सोने में अगले साल शानदार तेजी रह सकती है। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते हुए 2021 में सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है। वहीं दूसरी ओर भारत में MCX पर सोने का टारगेट 57 हजार रुपये और 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है।इस साल 25 फीसदी से अधिक रिटर्न सोने ने इस साल 25 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इसकी वजह यह है कि कोरोना वायरस संकट के बीच निवेशकों ने सोने में निवेश किया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों और इसके नतीजों को लेकर अनिश्चितता से भी निवेशकों ने सोने का रुख किया। जो बाइडेन अमेरिका का राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं और इसके साथ ही चुनावों की अनिश्चितता खत्म हो गई है। इससे सोने की कीमतों में गिरावट आई और इसका रेट 48000 से 49000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
Source: Navbharat Times December 29, 2020 04:30 UTC