Gold Rate Today: बंपर तेजी के कारण आज 40,000 के पार चली गई चांदी और सोने के ये रहे भाव - News Summed Up

Gold Rate Today: बंपर तेजी के कारण आज 40,000 के पार चली गई चांदी और सोने के ये रहे भाव


नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी में आज बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिेएशन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से आज चांदी में 660 रुपये का उछाल आ गया। इस तेजी से चांदी के भाव आज 40,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, सोने में आज 70 रुपये की गिरावट देखने को मिली जिससे इसके भाव आज 35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना 1,402.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.65 डॉलर प्रति औंस पर रही।ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ 35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 70 रुपये की ही गिरावट के साथ 35,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोना की कीमत 27,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। गौरतलब है कि मंगलवार को सोने की कीमतों में 100 रुपये का उछाल देखने को मिला था।उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज बुधवार को 40,000 के पार चले गए। चांदी में आज 660 रुपये की भारी तेजी आई, जिससे इसके भाव 40,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 687 रुपये की तेजी देखने को मिली जिससे इसका भाव 39,397 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।Posted By: Pawan Jayaswal


Source: Dainik Jagran July 17, 2019 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */