नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। ज्वैलर्स द्वारा ताजा लिवाली किये जाने से विदेशों में कमजोर रुख के बावजूद सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव आज 100 रुपये बढ़कर 33,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।हालांकि, चांदी में गिरावट देखी गई है। चांदी आज 500 रुपये की गिरावट के साथ 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा कम लिवाली के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट आई है।वहीं वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,327 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक स्तर पर ट्रेड वार की चिंताओं के चलते यह गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी भी मंदी के साथ न्यूयॉर्क में 14.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 110 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 33,730 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 110 रुपये की ही वृद्धि के साथ 33,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, गिन्नी सोने की कीमत 26,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।उधर चांदी में आज 500 रुपये की गिरावट आई। इसके भाव 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो रहे। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में भी 517 रुपये की गिरावट देखी गई और इसके भाव 36,827 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Pawan Jayaswal
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 11:03 UTC