Gold Rate 9th August: सोना हुआ और सस्ता, 317 रुपये लुढ़ककर अब इतनी रह गई है 10 ग्राम की कीमत - News Summed Up

Gold Rate 9th August: सोना हुआ और सस्ता, 317 रुपये लुढ़ककर अब इतनी रह गई है 10 ग्राम की कीमत


​अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोना हानि के साथ 1,749 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘उम्मीद से कहीं बेहतर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के सामने आने के बाद बिकवाली आने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’​कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 402 रुपये की गिरावट के साथ 46,238 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 402 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की हानि के साथ 46,238 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,655 लॉट के लिए कारोबार हुआ।​वायदा बाजार में चांदी का भाव कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 1,261 रुपये की गिरावट के साथ 63,739 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 1,261 रुपये यानी 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,739 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,689 लॉट के लिये सौदे किए गए।अप्रैल-जून में कई गुना बढ़ा गोल्ड इंपोर्ट सोने का आयात अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर (58,572.99 करोड़ रुपये) हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष कोराना वायरस के प्रकोप और सख्त लॉकडाउन के चलते इसी अवधि में सोने का आयात 68.8 करोड़ डॉलर (5,208.41 करोड़ रुपये) तक गिर गया था। अप्रैल-जून 2021 तिमाही में चांदी का आयात 93.7 प्रतिशत घटकर 3.94 करोड़ डॉलर रहा। मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान सोने के आयात में इतनी वृद्धि से देश का व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच अंतर बढ़कर लगभग 31 अरब डॉलर हो गया है।


Source: Navbharat Times August 09, 2021 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */