Ghazipur Mohammadabad Pontoon Bridge Repaired - News Summed Up

Ghazipur Mohammadabad Pontoon Bridge Repaired


Hindi NewsLocalUttar pradeshGhazipurMohammadabadGhazipur Mohammadabad Pontoon Bridge Repaired | KP Singh Inspects After Dainik Bhaskar Newsबच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल की प्लेटें दुरुस्त: दैनिक भास्कर की खबर के बाद अधिशासी अभियंता ने लिया जायजागोपाल सिंह यादव | मुहम्मदावाद 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकपीपा पुल की प्लेटें की मरम्मत का काम जारी।गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके में बच्छलपुर-रामपुर गंगा तट पर बने पीपा पुल की लोहे की प्लेटों को विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। साथ ही, पुल की रेलिंग के लोहे के पायों की रंगाई-पुताई भी कराई जा रही है, ताकि दूर से ही लोगों को रेलिंग स्पष्ट दिखाई दे। बुधवार देर शाम लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने पुल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।ज्ञात हो कि बीते 31 मार्च को दैनिक भास्कर ने पुल की खामियों को लेकर एक विस्तृत खबर प्रकाशित की थी। मुहम्मदाबाद तहसील इलाके से जमानियां, सेवराई तहसील के गांवों के साथ ही सीमावर्ती बिहार के गांवों तक आवागमन के लिए लोगों को करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।इन गांवों तक कम दूरी में सुगम आवागमन के लिए शासन की ओर से करीब ढाई दशक पहले बच्छलपुर-रामपुर गंगा तट पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। हालांकि, पुल पर बिछाई गई लोहे की प्लेटें बेतरतीब होने और रेलिंग जगह-जगह टूटने से हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता था। बेतरतीब लोहे की चादरों से टकराकर वाहनों के टायर फट जाते थे और ऑयल टंकी भी क्षतिग्रस्त हो जाती थी।दैनिक भास्कर द्वारा 'बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल जर्जर, आवागमन खतरनाक' शीर्षक से खबर चलाए जाने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। इसके परिणामस्वरूप, पुल पर लगी लोहे की चादरों को पूरी तरह दुरुस्त कराया गया। वहीं, रेलिंग को भी पूरा कर उसकी तीन रंगों से रंगाई कराई जा रही है।पुल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने मौजूद कर्मियों को लोहे की चक्र प्लेटों को आपस में दो इंच की दूरी बनाकर रखने और उनमें कांटे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने दक्षिण सिरे के पाइलिंग को डाउन करने और दियारा में चक्र प्लेट पर चढ़ी रेत को समय-समय पर हटवाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर सहायक अभियंता कृष्णमुरारी और अवर अभियंता विनोद राणा भी मौजूद रहे।.


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */