स, गाजियाबाद : सिटिजन फीडबैक में एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने नगर निगम का सपोर्ट किया। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने छात्रों से मदद की अपील की। इन दिनों शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। नगर निगम की सिटिजन फीडबैक को लेकर परीक्षा चल रही है। इसलिए नगर आयुक्त और उनकी टीम सुबह से शाम तक सिटिजन फीडबैक देने के लिए शहर के लोगों को प्रेरित कर रही हैं, ताकि गाजियाबाद अच्छे अंक हासिल करके यूपी में शीर्ष पर पहुंच जाए। शुक्रवार को नगर आयुक्त टीम के साथ एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे थे। यहां टीम ने सभी छात्रों को फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया।गोशाला का निरीक्षण : नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने नंदी पार्क गोशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान टीम ने गायों को गुड़ खिलाया और वहां साफ-सफाई का जायजा भी लिया।
Source: Navbharat Times January 25, 2020 02:26 UTC