Friends Stabbed, Died After Private Hospital Transfer - News Summed Up

Friends Stabbed, Died After Private Hospital Transfer


Hindi NewsLocalMpIndoreIndore Youth Murder | Friends Stabbed, Died After Private Hospital Transferइंदौर के विजयनगर में चाकूबाजी, युवक की मौत: दोस्त के विवाद में पहुंचा था युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दमइंदौर 2 दिन पहलेकॉपी लिंकइंदौर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार रात चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक घटना आर्बिट मॉल के पास की है। मंगलवार देर रात गोलू चंद्रवंशी, निवासी भूसामंडी, पर तीन से चार बदमाशों ने नशे की हालत में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेंदाता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि गोलू पीयू-4 इलाके में काम करता था। पुलिस ने इस मामले में अमोघ रेहदास (विराट नगर मूसाखेड़ी), अखिलेश वासरे (सेठी नगर), वरुण श्रीवास (मयूर नगर) और आकाश कदम (सेठी नगर) को गिरफ्तार किया है।शराब खरीदते आरोपी अखिलेश और अमोघ।दोस्त को मिलने बुलाया थागोलू के परिवार के मुताबिक, उसके एक दोस्त ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उस दोस्त का किसी से विवाद हो गया था। जब गोलू मौके पर पहुंचा, तो दो लड़कों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोलू के पेट में गंभीर चोट आई।गोलू के परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई हैं। वह पेशे से बाउंसर था। हाल ही में उसने पीयू-4 इलाके में एक कैफे का काम भी शुरू किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।.


Source: Dainik Bhaskar February 12, 2026 08:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */