रविवार 7 फरवरी को कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि इसके साथ ही कुछ राशियों को उम्मीद से कम धन लाभ होने से परेशान हो सकते हैं लेकिन जोखिम पूर्ण सौदों को अंजाम देने में कामयाब रहेंगे तो आइए जान लेते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर दीपा गुप्ता से…मेष राशि के जातकों में काम को समय पर पूरा करने या काम में आने वाली दिक्कतों को लेकर डर बना रहेगा। यह सब आपकी कल्पना मात्र ही है। असल में ऐसा कुछ होने वाला है नहीं। परिस्थितियों को पहले से भांपने में कुछ मुश्किल आ सकती है। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। सामान की खरीद-फरोख्त पर धन खर्च होगा।
Source: Navbharat Times February 06, 2021 12:22 UTC