पटना में पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, अपराधी को दौड़ाकर मारी गोली:पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी है।. साथ ही उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।गोलियों का ये जखीरा कानपुर से मंगवाई गईं थी। फतुहा में डिलीवरी के बाद पटना और नालंदा में गोलियों को सप्लाइ करने की प्लानिंग थी।घटना फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव की है।अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदातफतुहा पुलिस और एसटीएफ को यह सूचना मिली कि फतुहा के नयका रोड से सिरपतपुर जाने वाले ग्रामीण पथ पर गोलियों की डील करने चार तस्कर पहुंचे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस को देखते ही तस्करों ने 3-4 राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर भोला उर्फ सुंदरम के पैर में गोली लगी। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने भोला के अलावा उसके 2 साथियों सुमित कुमार उर्फ गबरु और सत्य रोहण यादव को गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर पिंटू कुमार फरार हो गया। इन तस्करों की स्कॉर्पियो और हैरियर गाड़ी से थ्री फिफ्टी की 1200 गोलियां और दो देसी कट्टा बरामद किए गए हैं।घायल भोला और सुमित कुमार सारण के तेलपा गांव के रहने वाले हैं। सत्य रोहण बाढ़ का है जबकि पिंटू फतुहा के सोनारू का रहने वाले है।घटनास्थल की तस्वीरें देखिए…घायल अपराधी के पैर में लगी गोली।अपराधियों के पास से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों को साथ ले जाती पुलिस।इस जगह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है।75 KM 1200 गोलियां लेकर चले, नहीं हुई चेकिंगभोला और सुमित सारण के रहने वाले हैं। ये दोनों ही दो गोलियों की खेप लेकर सारण से पटना के फतुहा पहुंचे थे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सारण से 2 गाडियों से गोलियों का इतना बड़ा जखीरा फतुहा कैसे पहुंच गया? रास्ते में कहीं चेकिंग नहीं की गई? सारण से फतुहा की दूरी लगभग 75 किलोमीटर है। इतनी दूर में कही भी चेकपोस्ट पर इनकी चेकिंग नहीं हुई।कानपुर से मंगाई थीं गाेलियां, फतुहा में हाेनी थी डिलिवरी फतुहा में गोलियों की डिलीवरी होनी थी। वहां से पटना और नालंदा में सप्लाई होनी थी। बताया जाता है कि गोलियों का यह जखीरा कानपुर से लेकर आए थे।बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थेमुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद SSP कार्तिकेय शर्मा मौके पर पहुंचे। SSP ने बताया, फतुहा थानाध्यक्ष को जानकारी मिली थी कि सिरपतपुर गांव जाने वाले रास्ते में एक अंतरजिला गैंग सक्रिय है। वो भारी मात्रा में गोलियों की सप्लाई और हथियारों की डीलिंग करने वाला है। हमारी टीम ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया।आपराधिक की इतिहास खंगाल रही पुलिसपुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। एसएसपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से लाए गए थे।इनका अगला निशाना क्या था। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar March 11, 2026 23:54 UTC