Farhan Akhtar का बेटी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरलनई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता फरहान अख्तर पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। अब एक बार फिर फरहान अख्तर का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।दरअसल फरहान ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वे अपने बेटी अकीरा के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फरहान अख्तर अपनी पहली पत्नी से भले ही अलग हो गए हो, लेकिन वो अपने बच्चों के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।वीडियो में फरहान स्विमिंग पूल में अपनी बेटी संग एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि फरहान का अधुना अख्तर के साथ तलाक गया था। इसके बाद वह फिर एक बार उनके अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम फिल्म अभिनेत्री और एंकर शिबानी दांडेकर के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और इससे यह साफ हो गया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 26 : शाहिद कपूर का जादू कायम, कमा लिए इतने करोड़Posted By: Rahul soni
Source: Dainik Jagran July 17, 2019 09:22 UTC