Fact check- Viral video of 880 km long highway built between pakistan and china - News Summed Up

Fact check- Viral video of 880 km long highway built between pakistan and china


क्या फेक : चीन और पाकिस्तान के बीच बनाए गए 880 किमी लंबे हाईवे का वीडियो वायरलचीन और पाकिस्तान के बीच बनाए गए 880 किमी लंबे हाईवे का वीडियो वायरल क्या सच : वायरल वीडियो चीन के शिनचांग और शिचुआन को जोड़ने वाले 240 किमी लंबे हाईवे का हैDainik Bhaskar Jul 04, 2019, 01:08 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर चीन और पाकिस्तान के बीच बने हाईवे का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान से चीन को जोड़ने के लिए 880 किमी लंबा हाईवे सिर्फ 36 महीने में तैयार किया गया है।वायरल वीडियो को वॉट्सऐप पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं, "पाकिस्तान व चीन के बीच 880 किमी लंबा हाइवे, जो 36 माह के रिकॉर्ड समय मे बना है। 21वी सदी के अजूबे जैसा यह हाईवे अब आवागमन के लिए खोल दिया गया है।"क्या वायरलالسلام عليكم و رحمة الله و بركاته पाकिस्तान व चीन के बीच 880 कि. मा लंबा हाइवे जो 36 माह के रिकार्ड समय मे बना है 21वी सदी के अजूबे जैसा है जो अब आवागमन के लिए खोल दिया गया है इस की सुंदरता देखे pic.twitter.com/xwS63OgqKQ — Umarmia Kashya (@UmarmiaK) June 29, 2019क्यों फेकवायरल वीडियो में दिख रहा हाईवे चीन के याक्सी हाईवे का है।याक्सी हाईवे 240 किमी का है और यह चीन के शिनचांग और शिचुआन प्रांत को आपस में जोड़ता है।चीन का यह हाईवे जनवरी 2019 में आम जनता के लिए खोला गया था।न्यू चाइना टीवी के यूट्यूब चैनल पर 2 जनवरी 2019 को वायरल हो रहा वीडियो अपलोड किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 07:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */