Fact Check: सड़क-2 के ट्रेलर को एक करोड़ डिस्लाइक मिलने पर फूटा महेश भट्ट का गुस्सा? - News Summed Up

Fact Check: सड़क-2 के ट्रेलर को एक करोड़ डिस्लाइक मिलने पर फूटा महेश भट्ट का गुस्सा?


video of mahesh bhatt lashing out on media have nothing to do...दावाट्विटर हैंडल @iArmySupporter ने एक विडियो शेयर किया जिसमें फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट काफी गुस्से में चिल्ला रहे हैं। उनके साथ पत्नी सोनी राज़दान और बेटियां आलिया भट्ट, पूजा भट्ट भी हैं। विडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महेश भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क-2 के ट्रेलर को 1 करोड़ से ज़्यादा डिस्लाइक मिलने की वजह से उन्हें गुस्सा आया है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभा रही हैं।ट्वीट का आर्काइव्ड वर्शन यहां देखें।सच क्या है? महेश भट्ट का वायरल विडियो पिछले साल दिसंबर का है, जब आलिया की बहन शाहीन भट्ट के बुक लॉन्च में मीडिया की तरफ से किए एक सवाल पर महेश भट्ट भड़क उठे थे।कैसे की पड़ताल? गूगल पर ‘Mahesh bhatt gets angry’ कीवर्ड्स सर्च करने से ही हमें वही विडियो मिला जिसे अब शेयर किया जा रहा है। विडियो 4 दिसंबर, 2019 को अपलोड किया गया था। विडियो का शीर्षक, ‘Alia Bhatt Gets Scared As Mahesh Bhatt Gets ANGRY on Media While Answering Questions On Depression’ था।इस मामले को लेकर हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट भी मिली कि कैसे महेश भट्ट के इस तरह गुस्सा होने से आलिया भट्ट परेशान हो गई थीं।निष्कर्षटाइम्स फैक्ट चेक ने पाया है कि महेश भट्ट के पुराने विडियो को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म सड़क-2 को 1 करोड़ से ज़्यादा डिस्लाइक मिलने की वजह से वह मीडिया पर बिफर पड़े।


Source: Navbharat Times August 20, 2020 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */