FACT CHECK: हिजाब न पहनने पर ‘टीचर’ ने की ‘हिंदू’ लड़कियों की पिटाई? - News Summed Up

FACT CHECK: हिजाब न पहनने पर ‘टीचर’ ने की ‘हिंदू’ लड़कियों की पिटाई?


teacher did not hit the hindu girls for not wearing hijab in...दावासोशल मीडिया और इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर एक विडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक शख्स अपने आगे चल रहे कुछ बच्चों को पीट रहा है। इस विडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ‘हिंदू’ लड़कियों को हिजाब न पहनने की वजह से ‘टीचर’ ने पीटा। विडियो को इस दावे के साथ भी शेयर किया जा रहा है कि टीचर ने हिजाब न पहनने वाली लड़कियों को पीटा।टाइम्स फैक्ट चेक के एक पाठक ने हमें फेसबुक पर यह विडियो भेजा।सच क्या है? इस पूरे वाकये का हिजाब से कोई लेना-देना नहीं है। विडियो में दिखने वाला शख्स बच्चों (अधिकतर लड़कियों) को हिजाब न पहनने के लिए नहीं बल्कि यूनिफॉर्म के जूते न पहनने के लिए पीट रहा है।कैसे की पड़ताल? विडियो को ध्यान से देखने पर पता लगता है कि शख्स जो संभवतः टीचर है, उन बच्चों को पीट रहा है जिन्होंने जूते नहीं पहने। यहां देखें ऐनालिसिस:‘टीचर’ ने सबसे पहले जिस बच्चे को मारा वह लड़का है और उसने यूनिफॉर्म से जुड़े जूते नहीं पहने।अगर यह शख्स लड़कियों को हिजाब न पहनने के लिए पीट रहा होता तो वह लड़कों को क्यों मारता? दूसरा बच्चा, जिसे जूते न पहनने पर पीटा गया वह लड़की थी और उसे एक दोस्त के पीछे छिपने की कोशिश करते देखा जा सकता है।जिस दोस्त के पीछे यह लड़की छिपने की कोशिश कर रही है उसने हेडस्कार्फ और जूते पहने हैं और उसे पीटा भी नहीं गया।तीसरा बच्चा, जिसे पीटा जा रहा है उसको भी यूनिफॉर्म के जूते न पहने हुए देखा जा सकता है।यह शख्स फिर से एक ऐसे बच्चे को मार रहा है जिसने जूते नहीं पहने।शख्स दो और बच्चों को मारते दिख रहा है। ये दोनों ही बच्चे बिना जूते के हैं।इस विश्लेषण से यह स्पष्ट है कि विडियो में दिख रहा शख्स बच्चों को जूते न पहनने पर पीट रहा है न कि हिजाब न पहनने के लिए।चाहे वजह कुछ भी हो, बच्चों को इस तरह की हिंसक सजा देना निंदनीय है।निष्कर्षटाइम्स फैक्ट चेक ने पाया है कि हिजाब न पहनने पर ‘टीचर’ द्वारा लड़कियों को पीटे जाने का दावा पूरी तरह गलत है।


Source: Navbharat Times May 06, 2019 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */