दावाराहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाहडोल में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने एक नया कानून बनाया है जिसके तहत आदिवासियों को गोली से मारे जाने को मंजूरी दी गई है।राहुल को विडियो में कहते सुना जा सकता है, ‘अब नरेंद्र मोदी ने क्या कानून बनाया? आदिवासियों के लिए एक नया कानून बनाया उसमें एक लाइन लिखी है कि आदिवासियों को गोली से मारा जा सकेगा। कानून में लिखा है कि आदिवासियों पर आक्रमण होगा। आपकी जमीन छीनते हैं, जंगल लेते हैं, जल लेते हैं और फिर कहते हैं कि आदिवासियों को गोली मार दी जा सकती है।’भारतीय जनता पार्टी के नैशनल इन्फर्मेशन ऐंड टेक्नॉलजी इनचार्ज अमित मालवीय ने गांधी का यह विडियो ट्वीट करते हुए साथ में लिखा, ‘राहुल गांधी जन्म से ही झूठे हैं! क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि इस तरह के झूठ बोलने वाला कैसे बच सकता है? राहुल गांधी के भाषणों पर कोई फैक्ट चेक नहीं, हंगामा नहीं…परिवार के प्रति यह अधीनता साफ तौर पर चिंताजनक है। लेकिन भारत के लोगों को भरोसा है कि वे इस तरह की कट्टरता को खारिज करेंगे।’Rahul Gandhi is a congenital LIAR! No fact check on Rahul Gandhi’s speeches, no outrage either… This subservience to the family is frankly worrying.
Source: Navbharat Times April 30, 2019 10:30 UTC