सरकार हमारी बन रही है और वो इसी बात से खुश हैं कि कोई तो कह रहा है कि थोड़ी सीटें कम आएंगी बीजेपी को. और अगर आज कोई विपक्ष खुश हो रहा है तो इसकी वजह मोदी जी ही हैं. ऐसे लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि हमारे पास किंग है तो फिर हमें किंग मेकर की जरूरत क्यों पड़ेगी. हमारा मेन मुद्दा पांच साल का रिपोर्ट कार्ड और मोदी जी की छवि को ही जनता के सामने है. 23 मई के बाद राम माधव कहां रहेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में हूं और पार्टी में ही रहूंगा.
Source: NDTV May 07, 2019 05:46 UTC