NDTV ने सबसे पहले-पहल 2017 की अपनी एक रिपोर्ट में इस ड्रोन की जानकारी दी थी. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 65,000 फीट की ऊंचाई पर लगातार 90 दिनों तक उड़ सकता है. यह ड्रोन भारत के ड्रोन वॉरफेयर प्रोग्राम CATS यानी Combat Air Teaming System का अहम हिस्सा होगा. इनिफिनिटी को Zephyr solar-electric stratospheric Unmanned Aerial System की श्रेणी के ड्रोन के तौर पर डिजाइन किया गया है. सिस्टम के बिल्डर Airbus का कहना है कि उसके सिस्टम में 'मौसम और एयर ट्रैफिक की बाधाओं से ऊपर, 70,000 फीट की ऊंचाई पर महीनों तक उड़ते रहने की क्षमता है.'
Source: NDTV February 04, 2021 09:45 UTC