Electricity connection fees vary, with some charging Rs 2,600 and others Rs 4,100. - News Summed Up

Electricity connection fees vary, with some charging Rs 2,600 and others Rs 4,100.


Hindi NewsLocalMpIndoreElectricity Connection Fees Vary, With Some Charging Rs 2,600 And Others Rs 4,100. बिजली कनेक्शन : फीस में मनमर्जी, कहीं 2600 तो कहीं 4100 रुपए वसूल रहेइंदौर 2 दिन पहलेकॉपी लिंकजोन में भी अंतर, मीटर भी महीनों तक नहीं लग पा रहा, सिंगल फेज कनेक्शन के लिए 950 रुपए और थ्री फेज के लिए 2192 का शुल्क तय हैशहर में बिजली के जोन कार्यालयों पर नए कनेक्शन लेने वालों से मनमर्जी की फीस वसूली जा रही है। सिंगल फेज कनेक्शन के लिए वैसे तो करीब 950 रुपए फीस लेकर रसीद दी जाती है, लेकिन जोन पर 2600 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इसी तरह थ्री फेज कनेक्शन लेने की निर्धारित राशि 2192 रुपए है, लेकिन उपभोक्ताओं से 4600 रुपए तक लिए जा रहे हैं।यही नहीं नया कनेक्शन लेने पर स्मार्ट मीटर भी महीनों तक उपभोक्ताओं के यहां नहीं लग पा रहा है। कनेक्शन के लिए शपथ पत्र में भी एकरूपता नहीं है। कहीं 500 तो कहीं एक हजार रुपए तक का शपथ पत्र भरवाया जा रहा है। उधर, बिल नहीं भरने पर स्मार्ट मीटर से सप्लाई अपने आप बंद हो जाती है। बिल जमा करने, मीटर चालू करने 450 रुपए जमा करने के बाद भी दो-तीन घंटों तक इंतजार हो रहा है।फीस में एकरूपता होना चाहिएअधीक्षण यंत्री डीके गाठे का कहना है कि नियामक आयोग ने नए कनेक्शन के लिए फीस निर्धारित कर रखी है। उसी के अनुरूप उपभोक्ताओं से शुल्क लिया जाना चाहिए। फीस से ज्यादा पैसा लिया गया तो कार्रवाई की जाएगी।केस -1 : उत्तर डिवीजन के तहत आने वाले विजय नगर जोन में सिंगल और थ्री फेज कनेक्शन क्रमश: 950 और 2192 रुपए में ही दिया जा रहा है, लेकिन इसी डिविजन के तहत आने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स जोन में 2600 और 4600 रुपए वसूले जा रहे हैं। दिनेश कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स जोन में आवेदन किया था। उन्होंने विजय नगर में जानकारी ली तो राशि में बहुत अंतर आया।केस-2 : अमित चौहान ने थ्री फेज कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो उन्हें 4600 रुपए फीस लगने के बारे में बताया गया, जबकि नौलखा स्थित जोन कार्यालय में थ्री फेज की राशि करीब 2600 रुपए बताई गई। इतनी राशि में मीटर लगना भी बताया गया।केस-3 : जगदीश तिवारी ने थ्री फेज कनेक्शन लिया। फीस भी भर दी, लेकिन जब मीटर लगाने के बारे में पूछा तो बताया गया कि 30-32 दिन में मीटर लगा दिया जाएगा। दरअसल, बिजली कंपनी ने जिस कंपनी से स्मार्ट मीटर का अनुबंध कर रखा है, वह डिमांड के मुताबिक मीटर नहीं दे पा रही है। हर दिन 150 से 200 नए कनेक्शन के आवेदन आ रहे हैं। शहर में करीब 8 लाख 15 हजार बिजली उपभोक्ता हो गए हैं।.


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 13:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */