कपिल सिब्बल ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव (Election 2019) में कांग्रेस (Congress) के अपने दम पर बहुमत हासिल करने की उम्मीद नहीं है. हालांकि उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) एकजुट है और गठबंधन अगली सरकार बनाने की स्थिति में हो सकता है. कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर कांग्रेस लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े को लेकर निश्चिंत होती तो वह निश्चित रूप से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती. हम जानते हैं कि हमें 272 (सीटें) नहीं हासिल होंगी, हम यह भी जानते हैं कि भाजपा को भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी.' सिब्बल से फिर से पूछा गया कि क्या वह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा?
Source: NDTV May 06, 2019 12:33 UTC