खास बातें शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर बोला हमला कहा- PM की ज़मीन खिसक रही है 'पीएम की हताशा-बौखलाहट दिखाई दे रही'लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की सरगर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ये बयान पीएम मोदी की हताशा को दिखाता है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी पर दिए गए बयान से पीएम मोदी की हताशा साफ दिखने लगी है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के बारे में पीएम ने इतनी घटिया बात की है, जिसका जवाब जनता देगी. शत्रुघ्न ने कहा कि पीएम ने युवा शक्ति का दिल दुखाया है.
Source: NDTV May 07, 2019 11:12 UTC