पिछले एक हफ्ते से भी कम समय में भाजपा (BJP) का दामन थामने वाले सहरावत आम आदमी पार्टी (AAP) के दूसरे विधायक हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी पार्टी छोड़ कर पिछले शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए थे. इस दौरान भगवा पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं विजय गोयल एवं विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को मिले सम्मान के कारण ही मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया है.' गोयल ने कहा कि भाजपा सहरावत को तब से पार्टी में लाना चाहती थी जब वह आम आदमी पार्टी में भी शामिल नहीं हुए थे.
Source: NDTV May 06, 2019 10:52 UTC