Elderly Woman Suicide in Bihar - News Summed Up

Elderly Woman Suicide in Bihar


बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 14 चामोंवन गांव में सोमवार दोपहर एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।. मृतक महिला की पहचान चामोंवन गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा की लगभग 70 वर्षीय पत्नी मुद्रिका देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुद्रिका देवी के तीन पुत्र हैं जो आजीविका के लिए प्रदेश में रहते हैं, और एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है।घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मुद्रिका देवी ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। आशंका जताई जा रही है कि घर में अकेलेपन और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।इस संबंध में थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 14 चामोंवन गांव में एक वृद्ध महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 14:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */