Edible Oil Price: मलेशिया एक्सचेंज में 3.90 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकागो एक्सचेंज में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट थी। विदेशों की मंदी से स्थानीय तेल तिलहनों के भाव भी नरम हो गये और हानि दर्शाते बंद हुए। गिरावट के आम रुख के बीच सरसों और मूंगफली तेल तिलहन तथा बिनौला तेल के भाव हानि के साथ बंद हुए। सरसों के थोक भाव के हिसाब से, खुदरा मंडियों या ‘शॉपिंग मॉल’ में सरसों का दाम 175-180 रुपये प्रति लीटर से अधिक नहीं होना चाहिये।
Source: Navbharat Times December 01, 2021 05:51 UTC