EXCLUSIVE: नकवी बोले- महागठबंधन का गुब्बारा अभी फूल रहा है, जल्द ही फूट भी जाएगा - News Summed Up

EXCLUSIVE: नकवी बोले- महागठबंधन का गुब्बारा अभी फूल रहा है, जल्द ही फूट भी जाएगा


नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। चुनाव सामने है और विपक्ष राफेल से लेकर महंगाई और बेरोजगारी तक के मुद्दे पर गोलबंद हो रहा है। पहले एससी-एसटी एक्ट को लेकर दलितों का आंदोलन और अब उसके खिलाफ सवर्ण प्रदर्शन की आहट दिख रही है। लेकिन केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का मानना है कि यह सब कुछ विपक्ष का फुलाया गुब्बारा है जो किसी भी वक्त फूट जाएगा। दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख आशुतोष झा के साथ नकवी की बातचीत का अंश-बदलाव के नारे के साथ आई मोदी सरकार के पांच साल पूरे होने को हैं। चुनाव सामने हैं। आप कितने आश्वस्त हैं? जवाब- डरे हुए वे लोग हैं जो अल्पसंख्यकों और दलितों को डराकर अपनी दुकान चला रहे थे। ग्रैंड ओल्ड पार्टी के नए नेता पप्पू से गप्पू तक बन गए हैं। केवल गप्पबाजी कर रहे हैं। कुछ लोग आंदोलन को भड़का रहे हैं। बल्कि कांग्रेस तो नक्सलियों तक की सहायता ले रही है। क्या यह सच नहीं है कि कांग्रेस और उसके कुछ साथी आंदोलन भड़काते हैं। लेकिन हर आंदोलन के साथ ही बेनकाब भी होते जा रहे हैं। विकास का हमारा मसौदा कोई राजनीतिक सौदा नहीं है। और विकास की यही कुंजी है।-कहा जाता है कि अल्पसंख्यक समाज का भरोसा कांग्रेस पर हुआ करता था। लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व से वह असमंजस में है। वहीं तीन तलाक जैसे मुद्दे पर भाजपा मुस्लिम वोट की आस संजोए है? जवाब-है नहीं, बनाया जा रहा है। आपने मोदी जी के साढ़े चार साल के काल में कही दंगा भड़कते देखा है? कांग्रेस तो दंगों की हिस्ट्रीशीटर रही है। जो छिटपुट घटनाएं हुई हैं, वह कांग्रेस और उसके साथियों ने भड़काई हैं।-आप उत्तर प्रदेश से आते हैं। पिछली बार 73 सीटें जीती थीं। इस बार महागठबंधन सामने खड़ा नजर आ रहा है? जवाब- पिछली बार भी इन दलों ने यही तो कहा था कि चाहे कुछ भी हो मोदी को नहीं आने देंगे। एक-दूसरे को वोट भी ट्रांसफर कराए। मैं फिर से कहता हूं कि महागठबंधन का गुब्बारा अभी फूल रहा है जल्द ही फूटेगा।-हर चुनाव में कोई न कोई रक्षा सौदा उभरता है। इस बार राफेल को बड़ा विषय बनाया जा रहा है। आप कितने आशंकित हैं?


Source: Dainik Jagran September 07, 2018 19:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...