आंखों की रोशनी के लिए सहजन की फली, पत्तियां और फूल का उपयोग करना चाहिए. सहजन के फूलों की सब्जियों की पौष्टिकतामूत्र विकारों में सहजन के फूलों की चाय पीना भी लाभप्रद होता है. सहजन के फूलों में क्लोरिक एसिड नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में उपस्थित अतिरिक्ता वसा को बर्न करने में सहायक होता है, जिससे शारीरिक भार कम होता है. सहजन की पत्तियों की सब्जियों का औषधीय महत्वइसकी पत्तियों में प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम और एंटीऑक्सीवडेंट के अतिरिक्त एस्कॉमर्बिक एसिड, फोलिक और फेनोलिक पाए जाते हैं, जिससे विभिन्न रोगों का उपचार किया जाता है. सहजन की पत्तियों में एस्कॉर्बिक एसिड, फोलिक और फेनोलिक, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसकी पत्तियों के अर्क में मधुमेह रोधी और एंटीऑक्सीसडेंट गुण होते हैं, जिससे शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता हैं, और मधुमेह रोगियों के लिए लाभप्रद होता है.
Source: Dainik Jagran October 26, 2021 22:14 UTC