Dilip Kumar Brothers Corona Positive: दिलीप कुमार के भाई एहसान और असलम खान कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्तीनई दिल्ली, जेएनएनl दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान और असलम खान दोनों का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने सांस फूलने की शिकायत की थीl इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी हैl एक रिपोर्ट के अनुसार एहसान और असलम दोनों वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने सांस फूलने की शिकायत की थीl इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है क्योंकि उनके ऑक्सीजन का स्तर कम था। दिलीप कुमार के भाई एहसान 90 वर्ष के है, जबकि असलम कुछ साल छोटे है।एक सूत्र ने बताया, 'एहसान खान और असलम खान ने सांस फूलने की शिकायत की। डॉ. नितिन गोखले ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी क्योंकि उनके ऑक्सीजन का स्तर काफी कम था। दोनों का रक्तचाप और हृदय रोग का भी इतिहास है। वर्तमान में उनका इलाज डॉ. जलील पारकर द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने पिछले सप्ताहांत संजय दत्त का इलाज कराया था। डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि असलम खान और एहसान खान वेंटिलेटर पर हैं, और उन्हें हाइपोक्सिया था।Thank you for all your prayers and duas on #Shab_e_baraat My heartfelt prayers for all of you too. pic.twitter.com/h00uEbB0PK — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 10, 2020उन्होंने यह भी बताया कि उनकी ऑक्सीजन कांसनट्रेशन 94 से कम था और दोनों को खांसी और बुखार था। इस बीच मार्च में 97 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार ने ट्वीट किया था कि वह कोरोनो वायरस महामारी के कारण पूरी तरह से सेल्फ-आइसोलेशन में है और उनकी पत्नी सायरा बानो ने सुनिश्चित किया था कि वह किसी भी संक्रमण का शिकार न हों।I urge you to #StayHomeSaveLives during this #COVID19pandemic Dawa bhi, dua bhi Auron se faslaa bhi Ghareeb ki khidmat Kamzor ki seva bhi दवा भी दुआ भी औरों से फासला भी ग़रीब कि खिदमत कमज़ोर कि सेवा भी — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 1, 2020सायरा बानो ने मार्च में दिलीप कुमार के स्वास्थ्य पर एक अपडेट भी शेयर किया था, और कहा था, 'सभी को नमस्कार, मैं आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुश हूं कि दिलीप साहब बहुत बेहतर हैं। उन्हें गंभीर पीठ दर्द था और हमें लीलावती में जाकर जांच करानी पड़ी और अब वापस आ गए है।' दिलीप कुमार ने अपने ट्वीट में कोरोना वायरस महामारी के बीच लोगों से घर पर रहने का आग्रह किया था।Posted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 16, 2020 15:22 UTC