Hindi NewsEntertainmentBollywoodDhurandar 2 Box Office: Lyari Pakistan Demands Royalty | Film Earningsपाकिस्तानियों ने धुरंधर 2 की कमाई में हिस्सा मांगा: बोले- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो, पैसों से इलाके की सड़कें बनेंगी10 घंटे पहलेकॉपी लिंकधुरंधर और धुरंधर 2 पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुईं। फिल्मों को पाकिस्तान विरोधी मानते हुए बैन कर दिया गया।आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 कमाई के रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के दस दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया है।अब पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के कुछ लोगों ने फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगा है। यह मांग एक वायरल वीडियो में सामने आई, जहां स्थानीय लोगों ने फिल्म की कमाई से अपने इलाके के विकास और सड़कों के निर्माण की बात कही है।‘कंपैरिजन टीवी’ नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ स्थानीय लोग फिल्म की सक्सेस पर रिएक्शन देते नजर आए। लोगों ने कहा कि अगर फिल्म ने हजारों करोड़ कमाए हैं, तो उसका बड़ा हिस्सा ल्यारी के विकास में लगाया जाना चाहिए।वीडियो में कुछ लोगों ने 500 करोड़ रुपए या कुछ लोगों ने कुल कमाई का 70-80% हिस्सा देने की मांग रखी। उनका कहना था कि इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है। फिल्म से हुई कमाई का उपयोग सुधार के लिए होना चाहिए।वायरल वीडियो में फिल्म को लेकर रिएक्शन देते हुए पाकिस्तान के लोग।धुरंधर 2 बनी 6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, KGF चैप्टर 2 और जवान को पीछे छोड़ारणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया है और इसने KGF चैप्टर 2 (1,215 करोड़ रुपए) व जवान (1,160 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है।ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के दसवें दिन (शनिवार) फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 296.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया।दसवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 58 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3 करोड़ रुपए, तमिल में 1.40 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.30 करोड़ रुपए और मलयालम में 0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला थाधुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए।भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा।दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शानदार सफलता मिली। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी।……..……..……..……..धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्मरणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें….
Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 15:36 UTC