भाजपा में शामिल हुए युवा।भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं के बीच अपनी पैठ और मजबूत कर ली है। रविवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री खजान दास की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं और वरिष्ठ समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सभी युवा सोनू गहलोत. पीएम मोदी के विजन से प्रेरित है आज का युवाभाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का युवा भाजपा की विचारधारा और नीतियों से उत्साहित है। उन्होंने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ कौशल विकास योजनाओं के जरिए उन्हें खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। आज का युवा मजबूत रणनीति के साथ देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहता है।”सरकार ने युवाओं का सम्मान बढ़ायाकैबिनेट मंत्री खजान दास ने इस मौके पर कहा कि भाजपा को ऐसे ऊर्जावान युवाओं की जरूरत है, जो नई सोच के साथ संगठन और समाज को आगे ले जाएं। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में हजारों नौकरियां देकर युवाओं का सम्मान बढ़ाया है। राज्य में लागू किए गए सख्त 'नकल विरोधी कानून' ने युवाओं के हितों की रक्षा की है। हमारी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”इन प्रमुख लोगों ने ली भाजपा की सदस्यतासोनू गहलोत के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामने वालों में मुख्य रूप से अनिल चंचल, भोला, लक्ष्मण गहलोत, कृष्ण, अर्जुन, विशाल, सुमित, आशीष कुमार, लकी, साहिल, मनीष, रमन, शुभम, आकाश, अमित, दीपक, हिमांशु, विक्की, प्रिंस, मनीष गॉड, रवि अंबेडकर, गुड्डू, सुनील कुमार, मनोज कुमार, राहुल चर्चा, विशाल, पूनम जाटव, सोनिया, राहुल, संगीता सरोज, ऋतिक, विक्की कुमार, रईस खान और नफीस खान सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 14:58 UTC