Dental Sensitivity: दांतों में होती है झनझनाहट, तो जानें क्‍या खाएं और किन चीजों से बना लें हमेशा के लिए दूरी - News Summed Up

Dental Sensitivity: दांतों में होती है झनझनाहट, तो जानें क्‍या खाएं और किन चीजों से बना लें हमेशा के लिए दूरी


​साबुत अनाज (होल ग्रेन) जौ, ब्राउन राइस, बाजरा, ओटमील जैसे होलग्रेन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं। ये मुंह में अधिक लार उत्पन्न करते हैं जिससे दांतों से रसायन आसानी से हट जाते हैं। हालांकि आपको सीमित मात्रा में ही होल ग्रेन का सेवन करना चाहिए।​मेवे सुबह अनहेल्दी नाश्ता करने के बजाय काजू, बादाम और अखरोट जैसे मेवों का सेवन करना दांतों के लिए फायदेमंद है। मेवों में विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो सेंसिटिव दांतों के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा मेवों में कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये दांतों को स्वस्थ रखते हैं।​डेयरी उत्पाद दांतों की सेहत के लिए डेयरी उत्पाद फायदेमंद है। दही और चीज में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो दांतों को मजबूत रखता है। एक कप सादा दही कुछ फलों के साथ खाने से दांतों में झनझनाहट नहीं होती है।​कठोर और चिपचिपी कैंडी कैंडी में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इन्हें खाने से दांतों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और सेंसिटिविटी की समस्या उत्पन्न करते हैं। अधिक कठोर कैंडी भी दांतों के इनेमल को डैमेज कर सकती है।​डेंटल सेंसिटिविटी होने पर क्या न खाएं आइसक्रीम आइसक्रीम दांतों के इनेमल को बहुत अधिक प्रभावित करती है। इससे दांतों का प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाता है। दांतों में झनझनाहट से बचने के लिए किसी भी मौसम में आइसक्रीम नहीं खानी चाहिए।


Source: Navbharat Times February 10, 2021 03:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */