Dengue In Rajasthan: सतीश पूनिया ने डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा - News Summed Up

Dengue In Rajasthan: सतीश पूनिया ने डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा


Dengue In Rajasthan राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी पर गहलोत सरकार की कार्यशैली को कटघरे में रखा। उन्होंने कहा कि सरकार को डेंगू मरीजों की जरा भी फिक्र नहीं दिखाई दे रही है।जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर गहलोत सरकार पर फिर निशाना साधा। पूनिया ने डेंगू मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली को कटघरे में रखा। उन्होंने कहा कि सरकार को डेंगू मरीजों की जरा भी फिक्र नहीं दिखाई दे रही है। उन्हें इन मरीजों के बजाय खुद की कुर्सी बचाने की चिंता ज्यादा दिखाई दे रही है। सरकार कोरोना संक्रमण के दौरान किए प्रबंधन में जिस तरह से फेल हुई है, ठीक वैसी ही स्थिति अब डेंगू के हालातों में भी देखने को मिल रही है। डेंगू प्रबंधन को पूरी तरह से फेल करार देते हुए पूनिया ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब डेंगू चरम पर है, तो हमारे चिकित्सा मंत्री राजनीतिक पर्यटन में व्यस्त हैं। पूनिया गुरुवार को अपने एक दिवसीय जोधपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से मुखातिब थे।भाजपा का जनहित के मुद्दों पर प्रदर्शन का आगाजउन्होंने बताया कि भाजपा का आज से जनहित के मुद्दों पर प्रदर्शन का आगाज किया गया है। प्रदेश में बढ़ी बिजली दरें, बढ़ते अपराध, संपूर्ण किसान कर्ज माफी, परीक्षाओं में धांधली सहित अन्य मुद्दों को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन प्रदेश भर में शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत उन्होंने ओसियां उपखंड मुख्यालय से की है। उन्होंने कहा कि नवंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होंगे और 15 दिसंबर को जयपुर में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजदूगी में बड़ा आंदोलन होगा।प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल आम बात हो गईसतीश पूनिया ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल आम बात हो गई है। कांग्रेस की सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। प्रदेश क्राइम कैपिटल बन चुका है। मुद्दों को लटकाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। पूनिया ने कहा कि कोरोना गहलोत के लिए आपदा में अवसर बनकर आया है। सबसे पहले प्रतिबंध वही लगाते हैं। राजस्थान में धारणा बन गई है कि एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस आएगी। कांग्रेस की सरकार बनने से पहले राहुल गांधी ने किसानों को पागल बनाने के लिए कर्ज माफी का ऐसा फार्मूला दिया कि भगवान कृष्ण भी उसे पूरा नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने कहा कि एक से 10 तक गिनती गिनो और कर्जा माफ। ऐसा तो जादूगर भी नहीं कर सकता। गंगानगर में कर्ज माफी नहीं होने से परेशान किसान ने लाइव वीडियो में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लेकर आत्महत्या की।


Source: Dainik Jagran October 29, 2021 01:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */