Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज शाम 4 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, जाने से पहले से देख लें रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - News Summed Up

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज शाम 4 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, जाने से पहले से देख लें रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी


ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली में आधिकारिक जरुरतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बुधवार शाम को प्रभावित रहेगी. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बुधवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच इन रास्तों पर जाने से बचें. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें. प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर खड़ी गाड़ियों को तुरंत हटाया जाएगा और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Source: NDTV March 18, 2026 20:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */