Poonam.Gaur@timesgroup.comनई दिल्ली : गर्मी से दिल्ली अब धधक उठी है। गर्मी के लिहाज से दिल्ली ने पुराने सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पालम में तापमान 48 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। इससे पहले दिल्ली जून में कभी इतनी गर्म नहीं हुई। इससे पहले 9 जून 2014 में पालम का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री पहुंचा था। पालम के अलावा, दिल्ली (सफदरजंग) में भी गर्मी ने पिछले डेढ़ दशक से अधिक का रेकॉर्ड तोड़ दिया है।दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा। इससे पहले 2003 में पालम का तापमान 45.5 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को तापमान एक डिग्री तक कम हो सकता है। लेकिन हीट वेव सोमवार की तरह ही बनी रहेगी। मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी के डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, बुधवार से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। न सिर्फ दिल्ली, बल्कि उत्तर भारत में भी इसका असर देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से तापमान 42 से 43 डिग्री पर पहुंच सकता है। लेकिन इस पूरे हफ्ते तापमान 40 डिग्री से कम नहीं होगा।दिल्ली में 23 मई से ही दिल्ली और एनसीआर में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना हुआ है। कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और गर्म व शुष्क हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से तापमान में लगातार बढ़त हो रही है। इस सीजन की बात करें तो सफदरजंग में 31 मई को तापमान 44.8 डिग्री और पालम में 30 मई को तापमान 46.8 डिग्री पहुंचा था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिछले दो सप्ताह से दिल्ली और एनसीआर को तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। लू जैसी स्थिति कई जगहों पर बनी हुई थी। 9 जून को पालम और आया नगर में तापमान 46.2 डिग्री पहुंच गया था। सोमवार को सिर्फ सफदरजंग और पालम ही नहीं, बल्कि दिल्ली के कई क्षेत्र गर्मी से धधक उठे थे। गर्म क्षेत्रों में रिज और लोदी रोड में 46 डिग्री, आया नगर में 47, जफरपुर में 46.7, नजफगढ़ में 46.3, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 47.1 डिग्री रहा। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे गर्म रात स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रही, जहां तापमान 31.7 डिग्री, नजफगढ़ में 30.3, पालम में 30.2 और रिज में 30 डिग्री पहुंच गया।स्काईमेट के अनुसार, मंगलवार को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा। इस प्रणाली के कारण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। इस मौसमी सिस्टम के कारण यहां प्री मॉनसून गतिविधियां होने की संभावना है। आज देर दोपहर या शाम के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ धूल भरी आंधी देखी जा सकती है। इससे पहले दिल्ली गर्म ही रहेगी।सबसे गर्म दिनदिन सफदरजंग पालम2018 43.1 44.92017 44.6 47.02016 42.9 45.32015 45.5 47.82014 40.6 46.42013 45.4 47.82012 43.6 45.62011 44.8 46.72010 43.9 44.7ऑल टाइम 46.7(1945) 47.8 (2014)
Source: Navbharat Times June 11, 2019 02:26 UTC