Delhi Samachar: गौरांगी (सेकंड टॉपर) - gaurangi (second topper) - News Summed Up

Delhi Samachar: गौरांगी (सेकंड टॉपर) - gaurangi (second topper)


500 में आए 498...गौरांगी ने कहा एक नंबर का अफसोस हैविशेष संवाददाता, ऋषिकेश\Bऋषिकेश की गौरांगी चावला ने ऑल इंडिया सीबीएसई 12वीं के एग्जाम में 498 मार्क्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। गौरांगी को इस बात का अफसोस है कि पॉलीटिकल साइंस और इंग्लिश के सब्जेक्ट में जो चूक हुई है उसने उनको 1 नंबर से टॉपर की दौड़ से पीछे कर दिया। लेकिन वे अब आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। एनबीटी से बात करते हुए गौरांगी ने बताया कि एग्जाम के लिए उन्होंने कहीं भी कोचिंग और ट्यूशन नहीं ली। बल्कि स्कूल और घर में ही पढ़ाई की। उन्‍होंने बताया कि उनकी सफलता में उनकी सेल्फ स्टडी मददगार साबित हुई है। प्री-बोर्ड के दिनों में वे जरूर 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन एग्जाम के टाइम पर उन्होंने शेड्यूल के हिसाब से पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने न कोई तनाव लिया न ही पहले के मुकाबले घंटों तक पढ़ाई की। गौरांगी ने हिस्ट्री में 100, पॉलिटिकल साइंस में 99, जियोग्राफी में 100, इंग्लिश में 99, फिजिकल एजुकेशन में 100 नंबर हासिल किए हैं। गौरांगी के पिता अनिल चावला हरिद्वार में हैंडलूम के सप्लायर हैं। मां श्वेता चावला हाउसवाइफ हैं। बड़ी बहन अर्पणा पुणे यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। गौरांगी बेडमिंटन खेलती हैं म्यूजिक सुनने का भी शौक रखती हैं। गौरांगी ने बताया कि अगर स्टूडेंट्स को ऐसा स्कोर करना है तो उन्हों सेल्फ कंट्रोल रखना होगा। वहीं जो भी पढ़ रहे हैं उसे मन लगाकर पढ़ना होगा।\B


Source: Navbharat Times May 03, 2019 02:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */