Delhi News: AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 2 आरोपी रिहा, टी-शर्ट उतार कर किया था विरोध - News Summed Up

Delhi News: AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 2 आरोपी रिहा, टी-शर्ट उतार कर किया था विरोध


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मंडपम में AI समिट में अपने प्रोटेस्ट के सिलसिले में पकड़े गए इंडियन यूथ कांग्रेस के दो सदस्यों को तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया। इन्होंने अपनी टी-शर्ट उतार कर उस वक्त विरोध किया था जब दुनिया के कोने-कोने से प्रतिनिधि भारत पहुंचे थे। इस मामले में कुल 4 लोगों को दबोचा गया था। हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।#WATCH | Delhi: Two members of the Indian Youth Congress, detained in connection with their protest at the AI Summit at the Bharat Mandapam, were released from the Tilak Marg police station. (22.02) pic.twitter.com/XShrtfMdH2 — ANI (@ANI) February 23, 2026कांग्रेस के प्रदर्शन से भड़की बीजेपीभारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस की इस हरकत से काफी ज्यादा नाराज थी। शनिवार (21 फरवरी) को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर देखे गए और उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी-कांग्रेस का जमकर घेराव किया था। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में यह प्रोटेस्ट हुआ था। एमपी के इंदौर में भीड़ को काफी गुस्से में देखने को मिला। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की थी। इसी के साथ बैरिकेडिंग भी की गई थी। लेकिन प्रदर्शनकारी इतने आक्राम हो गए थे कि उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई।समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शनदेश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरादर हंगामा किया। सभी प्रदर्शनकारियों ने अपनी टी-शर्ट उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'पीएम इज कंप्रोमाइजड' के खूब नारे लगाए। इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी काफी गुस्से में है। वहीं, कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा। साथ ही, प्रदर्शन की निंदा भी की।


Source: Dainik Bhaskar February 23, 2026 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */