Delhi News: दिल्ली के अंधेरिया मोड़ नेचर बाजार में भीषण आग, करीब 50 दुकानें हुई खाक, दूर तक दिखा धुएं का गुब्बार - News Summed Up

Delhi News: दिल्ली के अंधेरिया मोड़ नेचर बाजार में भीषण आग, करीब 50 दुकानें हुई खाक, दूर तक दिखा धुएं का गुब्बार


आग की सूचना सुबह 7:37 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं, हालांकि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगते ही बाजार परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही समय में लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दमकलकर्मियों ने तेजी से फैलती आग को नियंत्रित करने और आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए. दमकल विभाग की टीम आग को पूरी तरह बुझाने और इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.


Source: NDTV March 15, 2026 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */