Delhi Fire: नेब सराय इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर पाया काबूDelhi Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नेब सराय इलाके में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। ये आग झुग्गियों में लगी और धीरे-धीरे बड़े इलाके में फैल गई। इस इलाके में कई स्क्रैप के गोदाम भी हैं, जिनकी वजह से आग तेजी से बड़े इलाके में फैल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों मौके पर पहुंच गई और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। लेकिन आग की वजह से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली फायर सर्विस ने नेब सराय इलाके में लगी इस आग को “गंभीर” श्रेणी का बताया। झोपड़ियों में आग कैसे लगी, इसके कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।Delhi: Fire breaks out in scrap godowns and shanties in Neb Sarai. "20 fire engines were sent to the spot. Fire is almost extinguished. Still, we will check thoroughly once again," SK Dua, Divisional Officer, Delhi Fire Service says. pic.twitter.com/e8kVWQYNnC — ANI (@ANI) November 29, 2021परेशानी की बात ये है कि ठंड के मौसम में सैकड़ों लोगों का आशियाना तबाह हो गया है, और परिवार समेत लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। अभी तक किसी ने इनकी मदद या सहायता का आश्वासन नहीं दिया है। हालांकि राहत की बात ये है कि इतनी भीषण आगे होने के बावजूद भी किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।Posted By: Shailendra Kumar
Source: Dainik Jagran November 29, 2021 17:05 UTC