Delhi Election 2020: कांग्रेस में फिर गुटबाजी, पूर्व सांसद ने बताया प्रचारकों की सूची में क्यों नहीं उनका नामनई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों नाम शामिल नहीं करने पर पूर्व सीएम शीला दीक्षित के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने इशारों-इशारों में कुछ कांग्रेस नेताओंं पर हमला बोला है। उन्होंने बताया कि उनका नाम नहीं शामिल होने के पीछे कुछ पार्टी नेताओं से उनके मतभेद हैं।इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद बुधवार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी, इसमें मनमोहन सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा को शामिल किया है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रखा गया है।दिल्ली के चुनाव प्रचार में पंजाब के नेता और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय बाद नजर आएंगे। उनके भाषणों को जनता में खूब पसंद किया जाता है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी खूब दर्शक सुनते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने प्रचार के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा को प्रमुखता से शामिल किया है।वैसे सभी पार्टियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टियां अपने-अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारती है ताकि उनका जादू जनता पर चले। इनके अलावा दिल्ली प्रभारी पी सी चाको, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी शामिल हैं। साथ ही वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई अन्य नेताओं के नाम भी प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।Posted By: JP Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 24, 2020 09:33 UTC