Delhi Crime News: दशहरा के बाद रावण का अवशेष उठाने को लेकर विवाद, नाबालिग सहित दो को मारे चाकू - News Summed Up

Delhi Crime News: दशहरा के बाद रावण का अवशेष उठाने को लेकर विवाद, नाबालिग सहित दो को मारे चाकू


Delhi Crime News दिल्ली के मुखर्जी नगर में रावण दहन के बाद अवशेष उठाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आशीष नीरज वासु और आकाश के रूप में हुई है।जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में रावण का पुतला दहन होने के बाद इसके अवशेष उठाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में चार युवकों ने एक युवक व एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर चार हमलावरों को को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की पहचान आशीष, नीरज, वासु और आकाश के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 12 अक्टूबर को ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस से दो घायल मरीजों के आने की जानकारी मिली। इनकी पहचान मुखर्जी नगर निवासी आलोक और 14 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मुखर्जी नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां दोनों घायल बयान देने के स्थिति में नहीं थे।रावण का जला अवशेष जमा कर रहे छानबीन में पता चला कि यह घटना वीनस पब्लिक स्कूल के पास डीडीए मैदान में रावण का पुतला जलाने के ठीक बाद हुई थी। तब आरोपित लड़के पुतलों में बंधी रस्सियां काटने आए थे। जबकि दोनों घायल उस समय जले हुए रावण के अवशेष जमा कर रहे थे। इसी बात पर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों पीड़ित के सीने व पेट पर चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।


Source: Dainik Jagran October 14, 2024 18:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...