Delhi Budget Session Today 2026 Highlights: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आज अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया है. अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए 800 करोड़ रुपये और दिल्ली जल बोर्ड को 9000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. सर्वे में दिल्ली का GSDP 9.4% बढ़कर 13.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. 1 लाख करोड़ के बजट में परिवहन को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जबकि मेट्रो विस्तार, इलेक्ट्रिक बस बेड़े में बढ़ोतरी और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को बड़ी उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया गया है.
Source: NDTV March 24, 2026 12:37 UTC