Delhi: नौ माह के बच्चे को लीवर प्रत्यारोपण के बाद मिली नई जिंदगी - News Summed Up

Delhi: नौ माह के बच्चे को लीवर प्रत्यारोपण के बाद मिली नई जिंदगी


दरअसल एक साल से कम उम्र के बच्चों की सर्जरी करना काफी जोखिम भरा रहता है लेकिन मनिपाल हॉस्पिटल के डाक्टरों ने इस चुनौती को स्वीकार किया। साथ ही तीन जनवरी को नौ घंटे की मेहनत के बाद अली हमद की सर्जरी करने में सफल हुए।नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इराक के एक नौ महीने के बच्चे को दिल्ली के एक अस्पताल में लीवर प्रत्यारोपण के बाद नई जिंदगी मिली। दरअसल एक साल से कम उम्र के बच्चों की सर्जरी करना काफी जोखिम भरा रहता है, लेकिन मनिपाल हॉस्पिटल के डाक्टरों ने इस चुनौती को स्वीकार किया। साथ ही तीन जनवरी को नौ घंटे की मेहनत के बाद अली हमद की सर्जरी करने में सफल हुए। इसके बाद 26 जनवरी को हमद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डाक्टर ने बताया कि हमद की मां ने बेटे के लिए अपना एक लीवर दिया है। हमद का जन्म इसी तरह की बीमारी से तीन बच्चों की मौत के बाद हुआ। समय से इलाज न मिलने के कारण उन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।मनिपाल हास्पिटल में लीवर ट्रांसप्लांट और हेपाटो-पैंक्रियाटिक-बायलरी सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शैलेंद्र लालवानी के अनुसार, लीवर को रक्त की आपूर्ति नहीं होना किसी भी लीवर ट्रांसप्लांट टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि बाल चिकित्सा प्रत्यारोपण के रोगियों में रक्त आपूर्ति संबंधी जटिलताएं अधिक होती हैं। डाक्टर ने बताया कि इस चुनौती को दूर करने के लिए हमने कैडेवरिक लीवर प्रत्यारोपण के समय इस्तेमाल किए जाने वाले इलियक वेइन ग्राफ्ट का उपयोग करने की योजना बनाई, जिससे हम सर्जरी करने में सफल हुए।उन्होंने कहा कि सर्जरी के दौरान पोर्टल शिरा में रक्त का कोई प्रवाह नहीं था। हमने लीवर को प्रवाह देने के लिए इंटरपोजिशन शिरा ग्राफ्ट रखा। सर्जरी के बाद बच्चे को एक वेंटिलेटर पर आइसीयू में स्थानांतरित कर दिया। अगली सुबह हमद वेंटिलेटर से बाहर था। इसके बाद उसने अगले कुछ दिनों में स्तनपान भी शुरू कर दिया। फिर 20 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।डाक्टर ने बताया कि इस तरह के मामलों में समय पर इलाज बहुत जरूरी है। हमद को सही समय पर इलाज के लिए लाया गया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 08, 2021 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */