Defeat Australia, Captain Ruy Century - News Summed Up

Defeat Australia, Captain Ruy Century


Hindi NewsSportsCricketEngland Reaches U19 World Cup Final | Defeat Australia, Captain Ruy Centuryइंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान थॉमस रयू का शतकबुलवायो 1 दिन पहलेकॉपी लिंकइंग्लैंड के कप्तान थॉमस रयू ने 110 रन की कप्तानी पारी खेली।इंग्लैंड ने तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में जगह बना ली है। जिम्बाब्वे के बुलवायो में खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को इंग्लिश कप्तान थॉमस रयू ने शतकीय पारी खेली।इंग्लैंड के कप्तान ने 110 रन बनाएटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 277 रन बनाए। कप्तान थॉमस रयू ने 110 रन की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39वें ओवर में सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी में 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा।कैलिब फाल्कनर ने 53 गेंदों पर 40 रन बनाए और चौथे विकेट के लिए रयू के साथ 135 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया से हेडन सिलर और नादेन कूरे ने 2-2 विकेट लिए।ओलिवर का शतक काम नहीं आया277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान ओलिवर पीक की संघर्षपूर्ण शतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उन्होंने 88 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। पारी के आखिरी हिस्से में वे ऐंठन से भी जूझते दिखे।ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर नितेश सैमुअल ने 83 गेंदों पर 47 रन बनाए। आर्यन शर्मा ने 23 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा बाकी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।कप्तान ओलिवर पीक 100 रन बनाकर आउट हुए।इंग्लैंड से 3 बॉलर्स को 2-2 विकेटइंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन (2/33), जेम्स मिंटो (2/30), मैनी लम्सडन (2/55) और राल्फिन अल्बर्ट (2/45) ने दो-दो विकेट लिए। एलेक्स फ्रेंच और फरहान अहमद को एक-एक सफलता मिली।ऑस्ट्रेलिया का विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करते इंग्लिश टीम।दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी कोइंग्लैंड अब तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998 में चैंपियन और 2022 में रनरअप रही थी।दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी को हरारे में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का विजेता फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।----------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- जिन्हें बैट पकड़ना नहीं आता,वे क्रिकेट संघों मेंसुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट और अन्य खेल संघों के संचालन पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि खेल संस्थाओं का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथ में होना चाहिए, जो खेल को समझते हों। क्रिकेट संघों में रिटायर्ड क्रिकेटरों को जगह मिलनी चाहिए, न कि ऐसे लोगों को जो बैट तक पकड़ना नहीं जानते। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 13:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */