Datia Sarpanch Son Suicide - News Summed Up

Datia Sarpanch Son Suicide


नर्सिंग स्टूडेंट ने खुद को मारी गोली...सीने में धंसी बुलेट,मौत:दतिया में नर्सिंग स्टूडेंट ने खुद को गोली मार ली। बेटे को देखकर मां बेहोश हो गई।मध्यप्रदेश के दतिया जिले में शनिवार सुबह महिला सरपंच के बेटे ने अपने घर में कट्टे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही मां मौके पर पहुंची। बड़ा बेटा खून से सना पड़ा था। बेटे को देखकर मां बेहोश हो गई। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है।. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सिकरी ग्राम पंचायत की सरपंच सुशीला के बेटे विशाल जाटव के रूप में हुई है। वह ग्वालियर में GNM (नर्सिंग) की पढ़ाई कर रहा था। फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है।विशाल जाटव ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया।एक दिन पहले ही ग्वालियर से गांव आया था विशालमृतक के छोटे भाई ने बताया कि विशाल किसी तरह के तनाव की बात साझा नहीं करता था। एक दिन पहले ही ग्वालियर से सिकरी गांव आया था। सुबह मैं ऊपर के कमरे में नहा रहा था। मां सुशीला जाटवकपड़े धो रही थी, तभी फायरिंग की आवाज आई।इसी दौरान आवाज सुनते ही मां के साथ मौके पर पहुंचे। एक तरफ बड़े भाई गिरे पड़े थे, दूसरी ओर कट्टा रखा था। विशाल के सीने में गोली लगी थी। उसके सीने से खून बह रहा था। विशाल को तत्काल ग्वालियर लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।सिकरी गांव में सरपंच के बेटे की खुदकुशी के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजावहीं वारदात के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।………………………..यह खबर भी पढ़ें…सागर के अस्तपाल में नर्स की हत्या: ड्यूटी के दौरान गोली मारकर भागा आरोपी; फायरिंग से पहले धक्का देकर गिराया थादीपशिखा चढ़ार, शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स थी।मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास बुधवार रात अज्ञात आरोपी ने नर्स को गोली मार दी। गोली लगने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2026 16:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */