मुरारी कुमार झा | घनश्यामपुर, दरभंगा 7 घंटे पहलेदरभंगा। जिले के गौरा बौराम प्रखंड अंतर्गत आधारपुर पंचायत के बाथ गांव में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। इस हादसे में गांव निवासी मोहन झा के घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।. जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से मवेशी और एक मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अग्निकांड के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है।स्थानीय प्रशासन से घटना की जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द राहत पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar March 17, 2026 14:30 UTC