Dainik Bhaskar News Impact - News Summed Up

Dainik Bhaskar News Impact


Hindi NewsLocalUttar pradeshUnnaoSikandarpursarausiUnnao Dead Cow Last Rites | Dainik Bhaskar News Impactसिकंदरपुर सरौसी में दैनिक भास्कर की खबर का असर: दो दिन से मृत पड़े गाय के शव का हुआ अंतिम संस्कारअनुराग त्रिवेदी | सिकंदरपुर सरौसी (उन्नाव), उन्नाव 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकउन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के शंकरपुर सराय क्षेत्र में दो दिनों से मृत पड़ी एक गाय को कुत्ते नोच रहे थे। दैनिक भास्कर द्वारा इस खबर को प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और गाय का अंतिम संस्कार कराया गया।दैनिक भास्कर की खबर सामने आने के बाद किसी ने इसकी सूचना राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह को दी। नीरज सिंह ने तत्काल मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को फोन पर इसकी जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।आश्वासन के कुछ ही देर बाद ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत गाय को वहां से उठवाकर एक साफ स्थान पर दफनाया, जिससे उसका अंतिम संस्कार संपन्न हो सका।इस घटना पर गांव के ही हरी शंकर अवस्थी, मोहम्मद रफीक, नरेंद्र बाबा जैसे कई लोगों ने दैनिक भास्कर की खबर और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि गांव और ब्लॉक स्तर के कर्मचारी समय पर सक्रिय रहें, तो गौवंशों की ऐसी दुर्दशा से बचा जा सकता है।.


Source: Dainik Bhaskar February 13, 2026 09:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */