Dainik Bhaskar News Headlines Rajasthan Congress Crisis Ashok Gehlot Sachin Pilot Ankita Bhandari Murder - Dainik Bhaskar - News Summed Up

Dainik Bhaskar News Headlines Rajasthan Congress Crisis Ashok Gehlot Sachin Pilot Ankita Bhandari Murder - Dainik Bhaskar


Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines Rajasthan Congress Crisis Ashok Gehlot Sachin Pilot Ankita Bhandari Murderमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली पहुंची राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी कलह: बागी MLAs को मिल सकता है नोटिस; साउथ अफ्रीका सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक और दीपक हुड्डानमस्कार,शुरुआत राजस्थान कांग्रेस में बगावत से...। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच CM पद को लेकर सियासी टकराव देखने को मिल रहा है। अब यह दिल्ली में सुलझेगा। हाईकमान ने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।बात टी-20 सीरीज की...। ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीतने के बाद अब साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या मैच से बाहर रहेंगे।सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरजापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम विदाई कार्यक्रम में PM मोदी हिस्सा लेंगे।सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ के मामलों का सीधा प्रसारण शुरू किया जाएगा।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. CM को लेकर राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी कलह दिल्ली तक पहुंचीकांग्रेस में अध्यक्ष और राजस्थान में मुख्यमंत्री का चयन आपस में उलझ गया है। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाएं बनने पर गहलोत गुट हाईकमान से ही भिड़ गया है। शर्त रखी है कि सरकार बचाने वाले 102 विधायकों, यानी गहलोत गुट से ही CM बने। CM तब घोषित हो, जब अध्यक्ष का चुनाव हो जाए। इसके साथ ही, जो भी नया मुख्यमंत्री हो, वो गहलोत की पसंद का ही हो। पढ़ें पूरी खबर2. 2024 तक नड्डा संभाल सकते हैं BJP की कमान, जनवरी 2023 में खत्म हो रहा कार्यकालजेपी नड्डा को BJP अध्यक्ष के तौर पर एक्सटेंशन मिलने की संभावना है। BJP से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह एक्सटेंशन 2024 के लोकसभा चुनाव तक रहेगा। उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को खत्म होने वाला है। नड्डा ने 2020 में भाजपा की कमान संभाली थी। पार्टी में हर 3 साल पर अध्यक्ष के चुनाव होते हैं। पढ़ें पूरी खबर3. UP में टीचर की पिटाई से दलित छात्र की मौत, चल रहा था इलाजUP के औरैया में एक दलित छात्र को एक टीचर ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। टीचर ने क्लास में बच्चों का टेस्ट लिया था। इसमें छात्र निखित ने OMR शीट में एक खाने की जगह दो खाने ब्लैक कर दिए थे और सामाजिक विज्ञान में सामाजिक की जगह समाजक लिख दिया था। इलाज के दौरान 18वें दिन उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर4. मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को बेल200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी। 26 सितंबर की सुनवाई के लिए जैकलीन वकील के कपड़ों में कोर्ट पहुंचीं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के जबरन वसूली केस में जैकलीन अहम गवाह हैं। पढ़ें पूरी खबर5.


Source: Dainik Bhaskar September 27, 2022 01:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */