डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जोश, जुनून और जज्बे से भरपूर टूर्नामेंट 'क्लैश ऑफ द टाइटन्स' कल रविवार से शुरू होगा। शहर के प्रोफेशनल्स वर्कप्लेस में नहीं, रेलवे ग्राउंड में बैट और बॉल के साथ अपने अंदर छिपे क्रिकेटर के जुनून के साथ नजर आएंगे। 22 मार्च 2026 से शुरू हो रहे "दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप' टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर की 2 दर्जन से अधिक कॉर्पोरेट टीमें हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता में दर्शकों को रोमांच और उत्साह से भरपूर मुकाबलों में कांटे की टक्कर देखने मिलेगी। मैदान पर बल्लेबाजों के शानदार चौके-छक्के, गेंदबाजों की सटीक और धारदार गेंदबाजी तथा खिलाड़ियों का जोश दर्शकों को बांधे रखेगा। खास बात यह है कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपने रोजमर्रा के दफ्तर के कामकाज से समय निकालकर मैदान में उतरेंगे, जहां उनका छिपा हुआ क्रिकेट टैलेंट खुलकर सामने आएगा।टूर्नामेंट22 से 29 मार्च तकटीमें- 24+ | ओवर्स- 10-10स्थान- रेलवे ग्राउंड, जबलपुरये टीमें होंगी शामिलफार्मा इलेवन, वन रियल्टी डेवलपर्स, मेफेयर नाइट्स, आदि ट्रेडमार्ट इलेवन, रेवेन्यू रॉयल्स, एमपी बिरला कॉर्पोरेशन, अपोलो हॉस्पिटल्स, टीचर्स इलेवन, औरियम स्ट्राइकर्स, जैक्सन्स, इंजीनियर्स इलेवन (PEA), नेत्रा केयर, एनजीएल (नर्मदा जिलेटिन), मिलिट्री कॉलेज ऑफ मटेरियल मैनेजमेंट (MCMM), सीसीडब्ल्यूए, सीएनडी फार्मा, कॉर्पोरेट वॉरियर्स, इंडसइंड बैंक, आदि शंकर हॉस्पिटल, आर्किटेक्ट्स सुपर किंग्स, टैक्स बार एसोसिएशन, एडमिन 11, जाएमा इलेवन, आरके सिटी और मंगलायतन यूनिवर्सिटी।क्या होगा खास? स्पिन व्हील ट्विस्ट| मैच से पहले बोनस रन पाने का मौका।फ्री-हिट ओवर| 6 गेंदों तक बिना आउट होने का रोमांच।मजेदार अवॉर्ड्स से बढ़ेगा एंटरटेनमेंटड्रॉप कैच अवॉर्डमहंगा गेंदबाज अवॉर्डगोल्डन डक अवॉर्डटर्टल अवॉर्डरजिस्ट्रेशन के लिए संपर्कइच्छुक टीमें इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं:9893049294, 7880126426, 7000203773तो हो जाइए तैयार यह देखने के लिए कि टारगेट पूरा करने के लिए वर्कप्लेस में जमकर मेहनत करने वाले प्रोफेशनल्स जब मैदान में उतरेंगे, तो चौकों-छक्कों की बारिश और शानदार खेल से कैसे हर किसी का दिल जीत लेंगे।
Source: Dainik Bhaskar March 21, 2026 14:07 UTC